फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transfer of 22 inspectors and sub-inspectors

Jhansi News: 22 निरीक्षक, उपनिरीक्षक का किया गया स्थानांतरण

Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 22 inspectors and sub-inspectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 22 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं तो कुछ को नवीन तैनाती मिली है।
निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को थाना पाली से प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा, प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट ज्ञानेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना गिरार, एसपी पीआरओ प्रमोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट बनाया गया है। एसपी वाचक कृष्णदेव यादव को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना, डीसीआरबी/मॉनीटरिंग सेल/प्रभारी संयुक्त प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा एसपी के वाचक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली तालबेहट हरिशंकर को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ उदयभान गौतम को प्रभारी निरीक्षक थाना पाली नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक मुनेश भारती को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना तालबेहट, निरीक्षक सत्येंद्र यादव पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी/प्रभारी मॉनीटरिंग सेल/प्रभारी संयुक्त प्रकोष्ठ बनाया गया है।
निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक मानवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना नाराहट भेजा गया है।

अजीत सिंह को थानाध्यक्ष बालाबेहट, थानाध्यक्ष बालाबेहट राजपाल सिंह को थानाध्यक्ष मदनपुर नियुक्त किया गया। थानाध्यक्ष गिरार महेंद्र कुमार को थाना बार में तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष एएचटीयू योगेंद्र सिंह को थाना बार, उपनिरीक्षक विनय को थाना नाराहट से चौकी प्रभारी अमझरा घाटी, चौकी प्रभारी गौरव कुमार को चौकी प्रभारी डोंगराकला, उपनिरीक्षक विश्राम सिंह को थाना नाराहट से चौकी प्रभारी बरौदिया नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक योगेश यादव को तालबेहट से चौकी प्रभारी धौरी सागर, उपनिरीक्षक मंसूर अंसारी को तालबेहट से थाना जखौरा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को पुलिस लाइन से थाना बार और उपनिरीक्षक त्रिपुरेश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से थाना गिरार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed