{"_id":"626d911f40ac584d7e7ee3b9","slug":"train-yatri-jhansi-news-jhs219771229","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में भी सुरक्षित नहीं महिलाओं का सफर, बढ़ रहीं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में भी सुरक्षित नहीं महिलाओं का सफर, बढ़ रहीं घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सुरक्षा के तमाम दावे और वादों के बीच ट्रेन में महिलाओं का सफर सुरक्षित नहीं है। खासतौर पर अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के सिर पर हर समय खतरा मंडराता रहा है। पैसेंजर ट्रेन ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ट्रेनों में भी महिलाएं असुरक्षित हैं। इसका अंदाजा हालिया घटनाओं से आसानी से लगाया जा सकता है। दो महीने पहले ही चलती ट्रेन में पैंट्रीकार मैनेजर ने युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इसका शोर अभी शांत ही नहीं हुआ था कि दरिंदगी की एक और घटना सामने आ गई। जबकि, इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं।
केस - 1
पेंट्रीकार मैनेजर ने किया था दुष्कर्म
झांसी। दो माह पहले 11 फरवरी की रात कर्नाटका संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही एक युवती के साथ पेंट्रीकार मैनेजर ने दुष्कर्म किया था। युवती के विरोध करने पर मैनेजर ने उसे चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद मैनेजर पेंट्रीकार में ही छुपकर भोपाल से झांसी तक आ गया था। झांसी स्टेशन पर जीआरपी उसे मुश्किल से पकड़ पाई थी।
केस - 2
प्रीमियम ट्रेनों में भी होती हैं वारदात
झांसी। शताब्दी, राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी महिला यात्रियों का सफर कम जोखिम भरा नहीं है। पिछले साल बंगलूरू - राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ सह यात्री ने छेड़छाड़ कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था, जिसे बाद में पकड़ा गया। जबकि, इससे पहले राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही पंजाब की एक महिला को दो सहयात्रियों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया था। शोर मचने पर दोनों भाग गए थे, जिन्हें अब तक नहीं पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
केस - 3
बेजुबान के साथ भी हुई थी हैवानियत
झांसी। पांच साल पहले ट्रेन में हैवानियत की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। दो लोगों ने चलती ट्रेन के बाथरूम के भीतर एक मूक - बधिक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला की जीभ तक काट ली थी। इसके बाद महिला को ललितपुर स्टेशन के पास छोड़ दिया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सक की मदद से महिला ने अपनी आपबीती बताई थी।
केस - 4
रेल मंत्री तक पहुंची था छेड़खानी की घटना
झांसी। फरवरी 2020 में जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ सह यात्री ने छेड़खानी कर दी थी। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस बीच महिला की सूचना पर उसके भाई ने ट्विटर के जरिये रेल मंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद हरकत में आए रेल प्रशासन ने आरोपी को दबोच लिया था।