{"_id":"6037f16a8ebc3ee951157e8d","slug":"train-speed-increase-passenger-relaxiable-jhansi-news-jhs189492871","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाँसी: ट्रेनों की बढ़ी रफ़्तार, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाँसी: ट्रेनों की बढ़ी रफ़्तार, यात्रियों को मिली राहत
Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लगातार यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा कर रहा है। मंडल में मालगाड़ियों की रफ्तार में 110 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। झांसी मंडल में तमाम रेलवे ट्रैक की रफ्तार में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
आलम यह है कि साल 2019-20 में मालगाड़ियां 22 किमी प्रति घंटे की औसत गति से दौड़ती थीं। रेलवे ने लगातार ट्रैक को दुरुस्त किया, जिससे 110 फीसद की वृद्धि की गई। मौजूदा समय में मालगाड़ियां 47 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, धौलपुर-ललितपुर रेलखंड में 130 किमी प्रति घंटा, झांसी-महोबा खंड में 110 किमी प्रति घंटा, टीकमगढ़-खजुराहो खंड की गति भी बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। झांसी मंडल में पारीछा-नंदखास और सरसोकी-उसरगांव के कुल 37 किलोमीटर खंडों की सेक्शनल गति को मौजूदा 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न खंडों में गति सीमा बढ़ने का फायदा यात्रियों और रेलवे को मिल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार-रविवार को नहीं चलेगी झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
झांसी। झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शनिवार और रविवार को नहीं किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 01803 और 01804 का संचालन मार्च में छह, सात, 13, 14, 20, 21, 27 और 28 मार्च को नहीं होगा।