फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Trains going to Lucknow affected, MEMU cancelled for 40 days

Train News: लखनऊ जाने वाली गाड़ियां प्रभावित, मेमू 40 दिन रहेगी निरस्त, एक्सप्रेस ट्रेनों के भी रूट बदले

Sat, 16 May 2026 03:45 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 03:45 PM IST
सार

लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर लखनऊ स्टेशन जाने वाली गाड़ियां 15 मई से 23 जून तक प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
Train News: Trains going to Lucknow affected, MEMU cancelled for 40 days
मेमू ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर लखनऊ स्टेशन जाने वाली गाड़ियां 15 मई से 23 जून तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान झांसी-लखनऊ मेमू को अगले 40 दिनों तक निरस्त कर दिया है। वहीं लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर झांसी से लखनऊ जाने वाली झांसी-लखनऊ मेमू (64701) 15 मई से 23 जून तक कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। वहीं, लखनऊ से झांसी आने वाली मेमू लखनऊ की जगह कानपुर से संचालित होगी। इसके अलावा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (11080) 16 मई से 20 जून, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) 17 मई से 21 जून तक बाराबंकी, लखनऊ, मानकनगर के बजाए परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मलहौर, ऐशबाग, कानपुर होकर चलेगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर गोरखपुर जा रही एलटीटी एक्सप्रेस (11079) 14 मई से 18 जून, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 15 मई से 22 जून तक, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) 16 मई से 20 जून तक व सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053) 15 मई से 19 जून तक कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी की बजाए परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, मलहौर, बाराबंकी होकर चलेगी। उक्त गाड़ियां लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी। बल्कि उक्त तिथियों तक ऐशबाग, बादशाहनगर स्टेशन पर ठहराव लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed