फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train falls from train, death

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sun, 01 Sep 2019 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
train falls from train, death
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

झांसी। शनिवार देर रात झांसी - मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मध्य प्र्रदेश जिला सागर के सूबेदार का हाता स्थित लक्ष्मीपुरा निवासी प्रताप रजक का पुत्र राहुल रजक (25) हलर्वाई थे। शनिवार को वह काम के सिलसिले से झांसी आए थे। यहां से काम निपटाकर वह ट्रेन में सवार होकर सागर को निकले, तभी अचानक थाना प्रेमनगर स्थित मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। रेलकर्मियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनोें को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित महिला ने आग लगाकर दी जान
झांसी। थाना मोंठ इलाके में कैंसर से परेशान एक महिला ने आग लगा ली। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
थाना मोंठ के पाड़री निवासी चंद्रावती (44) लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। रविवार सुबह बीमारी से परेशान होकर उन्होंने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर भागे पति ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। गंभीर हालत मेें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed