फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traffic jams in the main market of Moth make it difficult even for pedestrians to walk.

Jhansi News: मोंठ के मुख्य बाजार में जाम से पैदल चलना भी मुश्किल

Sat, 11 Jul 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in the main market of Moth make it difficult even for pedestrians to walk.
- सावित्री चौराहे से डाकखाना तक लग जाता है लंबा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मोंठ। कस्बे का मुख्य बाजार इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। सुबह होते ही बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है और कुछ ही समय में सावित्री चौराहे से लेकर डाकखाना तक लंबा जाम लग जाता है। लोगों ने बताया कि हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।


मुख्य बाजार में ट्रैक्टर, ट्रक, बाइक और अन्य चार पहिया वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही जाम की प्रमुख वजह बन रही है। इसके साथ ही दुकानों के सामने खड़े वाहन स्थिति को और बिगाड़ देते हैं। बाजार में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने दुपहिया वाहन दुकानों के सामने खड़े कर खरीददारी करने चले जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। कई बार चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर भी सड़क पर खड़े छोड़ दिए जाते हैं, जिससे जाम लगा रहता है। बस स्टैंड से लेकर इंदिरा चौराहे तक स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है। इसके अलावा कई जगह दुकानदार अस्थायी रूप से सड़क पर सामान फैलाकर रखते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। पाठक तिराहे से धनुषधारी मंदिर व सावित्री चौराहे से कुम्हरार रोड पर स्थित शिव मंदिर तक सड़क पर लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में कोतवाल राजेश पाल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व व्यापारी वर्ग के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed