फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders can not find the e -payment password

व्यापारियों को नहीं मिल रहा ई पेमेंट पासवर्ड

Fri, 19 Feb 2016 01:15 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traders can not find the e -payment password
झांसी। वाणिज्य कर सभागार में गुरुवार को झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मेवा लाल गुप्ता से वार्ता कर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि ई मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर पुराने होने के कारण व्यापारियों को पासवर्ड एवं ई पेमेंट पासवर्ड नहीं मिल पा रहे हैं, इस प्रक्रिया को सरल होना चाहिए। व्यापारी जब मासिक/ त्रैमासिक फार्म 24 जमा करने जमा जाता है तो उसे पता लगता है कि उसकी फ्रीक्वेंसी बदल गई है।
विज्ञापन


इस वजह से उसके मासिक/ त्रैमासिक रिटर्न जमा नहीं हो पाते हैं। जबकि विभाग द्वारा व्यापारियों को फ्रीक्वेंसी बदलने की सूचना नहीं दी जाती है। व्यापारियों पर अर्थ दंड नोटिस जारी करते हुए भारी मात्रा में अर्थदंड आरोपित कर दिया जाता है। इसी तरह व्यापारियों के प्रस्तुत रिटर्न में जो आईटीसी क्लेम की जाती है, उसे अनुचित रूप से विभागीय अधिकारी आरआईटीसी कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये का बीमा देने का आदेश है, किंतु विभाग द्वारा कई कमियां बताकर मृतक व्यापारी के परिवार को क्लेम नहीं दिया जाता है, जो व्यापारियों के साथ छलावा है।

इस पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ने समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एस एस मिश्रा, ज्वाइंट कमिश्नर रमेश चंद्र राजपूत, एस एस गोयल, डिप्टी कमिश्नर अजीत सिंह, अधिवक्ताओं में अध्यक्ष रामेश्वर राय, सचिव राजीव तिवारी, डी एस तिवारी, संजीव कुमार गुप्ता, बाबू लाल वर्मा, विनय कुमार साहू, मोहन सिंह राजपूत, अरविंद कुमार साहू, वाई एन दुबे आदि मौजूद थे।

व्यापार विकास सेमिनार 23 को
बिजनेस डेवलेपमेंट आर्गेनाइजेशन व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में 23 फरवरी को होटल श्रीनाथ में आयोजित व्यापार विकास सेमिनार- 2016 की जानकारी दी गई।


बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि सेमिनार में मुख्य रूप से गुड्स एंड सर्विस टैक्स एवं कैशलेस अर्थ व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। आनंद मिश्रा ने कहा कि सेमिनार में कंफ्रोडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल व एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मेवा लाल गुप्ता आदि अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed