{"_id":"65db9b5774eee345710950d7","slug":"traders-allegation-preparation-to-give-25-shops-to-one-person-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-270046-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: व्यापारियों का आरोप-एक व्यक्ति को 25 दुकानें देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: व्यापारियों का आरोप-एक व्यक्ति को 25 दुकानें देने की तैयारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाइट चौराहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद अनुराग शर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि मल्टी लेवल कार पार्किंग में बनी इमारत की 25 दुकानें एक ही व्यक्ति को नगर निगम प्रशासन देना चाह रहा है। खास को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जो व्यापारी हित में नहीं है।
व्यापारियों ने कहा कि अगर दुकानों को अलग-अलग व्यापारियों को दिया जाएगा तो रोजगार सृजन के साथ-साथ व्यापारी और व्यापार बढ़ सकेगा। नगर निगम द्वारा दुकानें ट्रांसफर फीस बढ़ाने का भी व्यापारियों ने विरोध किया। कहा कि जितनी दुकानों की कीमत नहीं है, उससे अधिक ट्रांसफर शुल्क व्यापारियों से लिया जा रहा है। तिलक मार्केट में पुरानी बिल्डिंग और दुकानों को तोड़कर भव्य इमारत बनाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों ने कहा कि पहले दुकान उपलब्ध कराई जाएं। फिर इन्हें तोड़ा जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, संजय पटवारी, दिलीप अग्रवाल, गुड्डन अग्रवाल, किशन पंजाबी, आशीष बिरथरे, गुलशन अरोड़ा, आशुतोष मेहरोत्रा मौजूद रहै।