फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractors parked in the market waiting for auction

Jhansi News: नीलामी के इंतजार में मंडी में खड़े रहे ट्रैक्टर

Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractors parked in the market waiting for auction
चिरगांव। नगर एवं आसपास के गांवों में बृहस्पतिवार को दिन भर हुई बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। वहीं, गल्ला मंडी में नीलामी के लिए पहुंचे किसानों के धान से भरे ट्रैक्टर खड़े रहे। बारिश की वजह से धान की नीलाम नहीं हो सकी। बता दें कि खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई भारी बारिश से उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी थीं। किसानों ने उम्मीद के सहारे धान की रोपाई की थी, लेकिन अब जब फसल पककर तैयार हुई तो बारिश और तेज हवा ने खेतों में खड़ी फसल को गिरा दिया। ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग के प्रधान अतर सिंह दांगी, कृषक नरेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। पहले खरीफ की फसल बर्बाद हुई और अब धान की तैयार फसल भी नुकसान में चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed