फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor-trolley collided with the bike, biker died

Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी, बाइकसवार की मौत

Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with the bike, biker died

विज्ञापन
दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के कुरथरा रोड पर रविवार सुबह रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे अभिषेक (20) पुत्र छोटेलाल प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी याराम कुशवाहा बाल-बाल बच गया।




मृतक गांव में ही किराना की दुकान संचालित करता था। वह बड़ौनी से किराना का सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह कुरथरा रोड पर चौबे के बाग के सामने पहुंचा तभी सामन से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और साथी बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed