फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor trali see police farmer arise raili

घर में नजर बंद किए गए किसान नेता, नहीं जाने दिया गया दिल्ली

Mon, 25 Jan 2021 07:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor trali see police farmer arise raili
झांसी। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर - ट्राली से दिल्ली जाने वाले किसानों को सोमवार को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। उनके कहीं पर भी आने- जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जिले में जगह-जगह चौकसी बढ़ा दी गई है। हाईवे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। किसानों के दिल्ली जाने पर निगाह रखी जाने लगी है। खासतौर पर पुलिस ट्रैक्टर - ट्रॉली पर जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ताकि किसान चोरी- छिपे दिल्ली ना जा सकें।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले पुलिस ने किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ के घर पहुंचकर उनको नजरबंद कर दिया। उनके घर पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार व जन सूचना अधिकार मंच के मुदित चिरवारिया को भी नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल रहा तो छोड़ दूंगा उत्तर प्रदेश
नजरबंद होने से गुस्साए किसान नेता गौरीशंकर विदुआ ने कहा कि सरकार का यह तानाशाही रवैया किसानों के हित में नहीं है। अगर, यही हाल रहा तो मैं उत्तर प्रदेश छोड़ दूंगा। बुंदेलखंड के किसानों की बात रखने के लिए मैं शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली जाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। किसानों को रोकना इमरजेंसी जैसे हालात पैदा करने जैसा है। सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed