{"_id":"6761d396d661009c25040144","slug":"tractor-collides-with-parked-tractor-trolley-laborer-injured-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-104786-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रैक्टर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रैक्टर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर घायल
विज्ञापन
17मोंठपीएच5,कैप्सन- मोंठ गल्ला मंडी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धान की फसल खाली कर रहे ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर
मोंठ। मंगलवार को गल्ला मंडी में एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने धान की फसल खाली कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक पल्लेदार घायल हो गया, उसे मोंठ सीएचसी से झांसी रेफर कर दिया गया।
जालौन के थाना डकोर क्षेत्र के ग्राम जैसारी निवासी जितेंद्र राजपूत मंगलवार को मोंठ की गल्ला मंडी में धान की फसल बेचने आया था। जब वह ट्रॉली से धान खाली करवाने लगा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उसके ट्रैक्टर में आगे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली के नीचे दबकर पल्लेदार सुधीर (32) पुत्र सुरेश निवासी ग्राम अलौली, जिला खगड़िया बिहार, घायल हो गया। साथ ही ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने मोंठ कोतवाल सरिता मिश्रा को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घायल को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। संवाद