फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Toll workers and tanker drivers clashed on Jhansi-Khajuraho highway

Jhansi News: झांसी-खजुराहो हाईवे पर भिड़े टोल कर्मी और टैंकर चालक

Sat, 17 May 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Toll workers and tanker drivers clashed on Jhansi-Khajuraho highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर टैंकर चालक और टोल कर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे गुस्साए टैंकर चालकों ने टोल पर दोनों ओर टैंकर खड़े कर जाम लगा दिया। इस दरम्यान तकरीबन एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे लुहारी टोल प्लाजा की लेन क्रमांक पांच से एक कार गुजर रही थी। फास्टैग स्कैन न होने की वजह से कार काफी देर तक वहां फंसी रही। कार के पीछे एक टैंकर खड़ा हुआ था। भिटौरा निवासी टैंकर चालक ने जल्दी निकलने की बात कही। इस पर उसकी टोल कर्मी से बहस हो गई। नौबत मारपीट पर पहुंच गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। टैंकर चालक और ग्रामीणों ने टोल पर जाम लगा दिया। टैंकर चालकों ने प्लाजा की सभी लेन के सामने टैंकर खड़े कर दिए, जिससे कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वाहनों की संख्या ज्यादा पढ़ने पर वाहनों को सर्विस लेन से गुजारा गया, जिससे कुछ समय के लिए टोल फ्री भी रहा।
विज्ञापन

सूचना पर सकरार थाना प्रभारी अमीराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह समेत उल्दन, बरुआसागर व बंगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे टोल मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक वह अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन देने के बाद वे माने। इसके बाद झांसी-खजुराहो हाईवे का यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed