फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Todays start six days Diwali in jhansi

झांसी में आज से शुरू होगी छह दिन की दिवाली

Sat, 14 Nov 2020 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Todays start six days Diwali in jhansi
झांसी। इस बार झांसी में छह दिन की दिवाली होगी, जिसकी शुरुआत आज से होगी। जी हां, दिवाली के मौके पर परंपरानुसार घर - घर में दीप जलाए जाएंगे और झालरों की सजावट होगी। लेकिन, इस बार ये सजावट त्योहार के बाद हटाई नहीं जाएगी, बल्कि झांसी की रानी की जयंती 19 नवंबर तक बरकरार रहेगी। रानी की जयंती के बाद ही घर और कारोबारी प्रतिष्ठानों से झालरें उतारी जाएंगी। आप भी अपने घर और कारोबारी प्रतिष्ठानों को 19 नवंबर तक जगमग रखकर रानी के जन्मोत्सव के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार दिवाली पर झांसी का अलग ही मिजाज है। झांसी वासी इस बार छह दिन की दिवाली मनाने जा रहे हैं। 14 नवंबर को दिवाली और उसके बाद 19 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव है। ऐसे में झांसी के बाशिंदों ने संकल्प लिया है कि वे दिवाली पर होने वाले सजावट को त्योहार बाद हटाएंगे नहीं। ये सजावट 19 नवंबर तक लगातार रखी जाएगी। यानी पूरे छह दिनों तक झांसी जगमग नजर आएगा। सभी ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। जिन्होंने किराये से अपने घर और कारोबारी प्रष्ठिानों पर सजावट कराई है, उन्होंने 19 नवंबर के बाद ही इसे हटाने का ऑर्डर दिया है। आप भी अपनी रानी की शान में छह दिन की दिवाली मनाएं और वीरांगना के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें।
विज्ञापन

इस बार झांसी के सभी लोग अनूठी छह दिन की दिवाली मनाएंगे। अपने घर पर दिवाली के अवसर पर सजी झालरें अब रानी के जन्मोत्सव के बाद ही हटाई जाएंगी।
1- मानसी
ये बेहद अच्छा संयोग है कि दिवाली के बाद रानी का जन्मोत्सव पड़ रहा है। ऐसे में हर झांसी वासी छह दिन की दिवाली मनाने की तैयारी में है।
2- डा. जी एस अर्गल
झांसी में नवंबर में एक नहीं, बल्कि दो-दो दिवाली मनाई जाएंगी। 14 नवंबर के बाद 19 नवंबर को भी हर घर में दिवाली होगी और रानी की याद में दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- अज्जू मेहरोलिया
छह दिन की दिवाली मनाने को झांसी का हर नागरिक तैयार है। रानी के जन्मोत्सव पर भी दिवाली जैसा ही नजारा नजर आए। घर-घर रोशन होगा।
4- आशा
छह दिन तक झांसी रंगबिरंगी विद्युत छटाओं की रोशनी से सराबोर रहेगा। दिवाली पर होने वाली सजावट रानी के जन्मोत्सव तक बरकरार रहेगी। सभी की ये तैयारी है।
5- डा. ऊषा
इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए झांसी में उत्साह की स्थिति है। हर कोई अपनी रानी की शान में पहली बार छह दिन की दिवाली मनाने की तैयारी में है।
6- विष्णु ठेकेदार
19 नवंबर की तारीख झांसी और रानी के इतिहास की स्वर्णिम तारीख है। झांसी में रानी की जयंती महापर्व के रूप में मनाई जाएगी। घर-घर दीप जलेंगे और रोशनी बिखेरी जाएगी।
7- विष्णु ठेकेदार
इस दिवाली पर लगातार छह दिनों तक झांसी जगमग नजर आएगा। की गई सजावट 19 नवंबर रानी की जयंती तक बरकरार रहेगी। सभी की ये तैयारी है।
8- शिवशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed