फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   todays active corona cases of jhansi and lalitpur 18 april 2021 new cases registered 1071 five patient death

कोरोना का कहर: झांसी और ललितपुर में मिले 1071 मरीज, दो डॉक्टरों समेत 5 की मौत

Sun, 18 Apr 2021 09:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 09:49 PM IST
सार

झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। रविवार को दोनों जिलों में 1071 नए मरीज सामने आए, जबकि दो डॉक्टरों समेत पांच संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
todays active corona cases of jhansi and lalitpur 18 april 2021 new cases registered 1071 five patient death
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। रविवार को दोनों जिलों में 1071 नए मरीज सामने आए, जबकि दो डॉक्टरों समेत पांच संक्रमितों की मौत हो गई। झांसी में 838 मरीज मिले। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, ललितपुर में 233 मरीज मिले और कोरोना संक्रमित दो चिकत्सकों की मौत हुई है।

विज्ञापन


झांसी में कोरोना ने कोहराम मचाया है। हर दिन कोरोना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शनिवार को 742 कोरोना के मामले सामने आए थे और वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को 4,069 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें ट्रू नेट से 47, आरटीपीसीआर मशीन से 1,176 और एंटीजन किट से 2,846 नमूने जांचे गए थे।
विज्ञापन


सैंपलों की जांच में जिलाधिकारी आवास में छह वर्षीय बच्ची और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा अस्थायी जेल के चार कैदी, पॉलिटेक्निक कैंपस का स्टाफ, अयोध्यापुरी कॉलोनी ब्लॉक ए और खातीबाबा में एक ही परिवार के चार-चार लोग, आयुर्वेदिक कॉलेज के हॉस्टल के अलावा मिशन कंपाउंड, लक्ष्मणगंज, नारायण बाग, रानीपुर, सदर बाजार, पुलिया नंबर नौ, तालपुरा, रेलवे कॉलोनी, आवास विकास, दतिया गेट बाहर, सैंयर गेट अंदर, गोंदू कंपाउंड, खातीबाबा, पन्नालाल कंपाउंड, खुशीपुरा, स्टेशन मार्ग, कुरैचा, अलीगोल खिड़की, समथर, रक्सा, साईं विकार कॉलोनी, ओम शांति ग्रीन, पीएसी राजगढ़, बरुआसागर, नारंग कॉलोनी, कोछाभांवर आदि क्षेत्रों में मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सदर बाजार निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सिद्धेश्वर नगर निवासी 76 साल की वृद्धा और मसीहागंज के रहने वाले 89 साल के वृद्ध की भी कोरोना से जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed