फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   todays active corona cases of jhansi 04 april 2021 new cases registered 119 

कोरोना की रफ्तार तेज: झांसी-ललितपुर में मिले 119 नए मरीज, नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य की मौत

Sun, 04 Apr 2021 09:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jhansi 04 april 2021 new cases registered 119 
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस ने रविवार को झांसी और ललितपुर में 119 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा ललितपुर में नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य की मौत भी हो गई है। स्कूल के चार छात्र भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


झांसी में रविवार को 3579 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 63 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10997 हो गई है। वहीं, ललितपुर में भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार को 1224 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पूर्व राज्यमंत्री भगत राजा और पूर्व नपा अध्यक्ष की पत्नी समेत 56 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बड़ी बात यह है कि नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन सिंह की कोरोना से मौत भी हो गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उनकी सांसें थम चुकी थीं। स्कूल के चार छात्र भी संक्रमित मिले हैं। अब ललितपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3781 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को झांसी में आरटीपीसीआर मशीन से 892, ट्रू नेट से आठ और एंटीजन किट से 2893 समेत 3793 सैंपलों की जांच की गई थी। इस दौरान मौजूदा साल के सबसे ज्यादा 67 संक्रमित मिले थे। वहीं, ललितपुर में भी कोरोना की रफ्तार एकदम से तेज हो गई है। यहां भी इस साल के सर्वाधिक 54 केस मिले थे।


वहीं शुक्रवार को 6554 सैम्पलों की जांच में कोरोना के 39 नए मरीज सामने आए थे। शुक्रवार को रिकवरी रेट घटकर 95.89 प्रतिशत हो गया था। वहीं, 13 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed