फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today open juniour highschool

11 महीने बाद आज से खुलेंगे जूनियर हाईस्कूल , तैयारियां पूरी

Wed, 10 Feb 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Today open juniour highschool
हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में सामाजिक दूरी के साथ बच्चों के बैठने का किया गया इन्तजाम क्लास रूम क
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बीते 11 महीने से बंद चल रहे जूनियर हाईस्कूल बुधवार से खुल जाएंगे। इस दौरान जिले के 700 परिषदीय विद्यालय और 200 निजी विद्यालयों में कक्षा से छह और आठ के विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूल खोलने को लेकर मंगलवार को पूरे दिन कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते मार्च 2020 से स्कूल बंद चल रहे हैं। संक्रमण की रफ़्तार थमते देख प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा से आठ तक की कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। स्कूलों की ओर से अभिभावकों की सहमति के लिए पत्र और संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं शिक्षण कार्य के दौरान कक्षाओं, बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में कोई भी सामूहिक गतिविधि प्रार्थना और खेल नहीं कराए जाएंगे। सीबीएसई स्कूलों में भी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। कक्षाओं में 50 फीसद बच्चे ही बैठेंगे। जिनको दो पालियों में पढ़ाया जाएगा। उधर, जिले के 700 परिषदीय विद्यालयों में 14 हजार बच्चे बुधवार को पढ़ने आएंगे। यहां पर सरकार द्वारा तय किए गए दिनों के शेड्यूल के हिसाब से कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

सहमति पत्र को लेकर उठ रहे सवाल
स्कूलों में बच्चों को भेजने के लिए अभिभावकों को स्कूल की ओर से भेजे जा रहे सहमति पत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों को भेजे जा रहे सहमति पत्र में स्कूलों ने लिखा है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में संक्रमण के फैलाव की गारंटी विद्यालय की नहीं होगी। साथ ही विद्यालय भेजने से संक्रमण होने पर भी स्कूल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसे लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल भी जिम्मेदारी उठाएं। जब सारी जिम्मेदारी अभिभावकों की है, तो बच्चों को स्कूल बुलाने का क्या औचित्य है? अभिभावक अखिलेश उपाध्याय कहते हैं कि सहमति पत्र में स्कूल अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। ऐसे में बच्चों को भेजने का रिस्क नहीं ले सकते। अभिभावक रफीक बेग का कहना है कि स्कूलों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। संक्रमण रोकने के लिए स्कूलों को कड़े प्रबंध करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं बुधवार से लगनी शुरू होंगी। स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अभिभावक भी सहमति दे रहे हैं।- प्रीति खत्री, जिला समन्वयक, सीबीएसई

सभी विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का पालन होगा। जूनियर हाईस्कूल में शासन के निर्देश के मुताबिक कक्षाएं लगेंगी। अभिभावकों की सहमति मिलने लगी है। प्रधानाध्यापकों को भी सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हर नियम पालन करने के निर्देश दिए गए है।- हरिवंश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed