फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today is the last date to fill the form for B.Ed entrance exam

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा का फार्म आज भरने का अंतिम दिन

Wed, 30 Apr 2025 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to fill the form for B.Ed entrance exam

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश के लिए मंगलवार तक 3.11 लाख छात्र-छात्राओं ने फार्म भर दिए हैं। बुधवार को बिना विलंब शुल्क फार्म भरने का आखिरी दिन है, जिससे यह आंकड़ा 3.40 लाख तक पहुंच सकता है। एक से पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरा जाएगा।



बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए, प्रदेश के 70 जिलों में सेंटर बनाने का काम किया जा रहा है। बुधवार को फार्म भरने का अंतिम दिन है। मंगलवार की शाम तक 3.90 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरने के लिए पंजीकरण करा लिया है जबकि फीस जमा करके 3.11 लाख ने फार्म जमा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार की रात एक बजे के बाद विलंब शुल्क के साथ फार्म भरा जा सकेगा। इसके तहत सामान्य व पिछला वर्ग के अभ्यर्थी 1600 रुपये की जगह दो हजार रुपये और एससी व एसटी के अभ्यर्थी सात सौ रुपये की जगह एक हजार रुपये फीस जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- सात दिन में भरे करीब 700 फार्म

झांसी। बीयू कैंपस के यूजी-पीजी में दाखिला के लिए फार्म काफी धीमी गति से भरे जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो मंगलवार तक बमुश्किल 700 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। बताते चले 22 अप्रैल से बीयू कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed