फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   to make enterpreneur

पीएम मोदी ने कहा, किसानों को उत्पादक के साथ उद्यमी बनाना भी लक्ष्य

Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
to make enterpreneur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा, कृषि में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य किसानों को उत्पादक के साथ ही उद्यमी बनाने का भी है। जब किसान और खेती उद्योग के रूप में आगे बढ़ेंगे तो बड़े स्तर पर गांव में और गांव के पास ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तैयार होंगे।

विज्ञापन


जब हम कृषि में आत्मनिर्भरता की बात करते हैं तो यह सिर्फ खाद्यान्न तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांव की पूरी अर्थव्यवस्था की आत्मनिर्भरता की बात है। यह देश में खेती से पैदा होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर करके देश और दुनिया के बाजारों में पहुंचाने का मिशन है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद पीएम ने कहा, गांव के पास उद्योगों के समूह बनाने की व्यापक योजना बनाई गई है। इन उद्योगों को बेहतर बुनियादी सुविधा मिले, इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फंड से हमारे कृषि उत्पादक संघ, किसान उत्पादक संगठन अब भंडारण से जुड़ा आधुनिक ढांचा भी तैयार कर पाएंगे और प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग भी लगा पाएंगे। इससे कृषि क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले युवाओं और उनके सभी साथी, इन सबको नए अवसर मिलेंगे, नए स्टार्टअप के लिए रास्ते बनेंगे।

पीएम ने कहा, कभी रानी लक्ष्मीबाई ने बुंदेलखंड की धरती पर गर्जना की थी-मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। आज एक नई गर्जना की आवश्यकता है-मेरी झांसी-मेरा बुंदेलखंड आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देगा, एक नया अध्याय लिखेगा।

केन बेतवा लिंक से बदलेगी बुंदेलखंड की किस्मत
पीएम ने कहा, बुंदेलखंड के एक ओर बेतवा बहती और दूसरी और केन नदी बहती है। उत्तर दिशा में यमुना हैं। हालांकि, स्थितियां ऐसी हैं कि इन नदियों के पानी का पूरा लाभ पूरे क्षेत्र को नहीं मिल पाता है। इस स्थिति को बदलने के लिए भी केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। केन बेतवा नदी लिंक परियोजना में इस क्षेत्र के भाग्य को बदलने की बहुत ताकत है।


इस दिशा में हम दोनों राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं, काम कर रहे है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक बार जब बुंदेलखंड को पर्याप्त जल मिलेगा तो यहां जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे हो या फिर रक्षा कॉरिडोर से रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे। वह दिन दूर नहीं, जब बुंलेदखंड में ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान’ का मंत्र चारों दिशाओं में गूंजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed