फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To fulfill his hobby, he left ANM studies and became a robber.

Jhansi News: शौक पूरे करने की खातिर एएनएम की पढ़ाई छोड़ बन गया लुटेरा

Mon, 22 Jul 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
To fulfill his hobby, he left ANM studies and became a robber.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। कलेक्शन एजेंट से 1.25 लाख रुपये लूटने वाले चारों बदमाशों में राज सबसे अधिक पढ़ा लिया था। वह दतिया के एक संस्थान से एएनएम द्वितीय वर्ष का छात्र था लेकिन, संगत बिगड़ने से उसने महंगे शौक पाल लिए थे। पैसों की जरूरत पूरा करने को जतिन और राज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। दोनों ने समथर निवासी हरेंद्र और दतिया निवासी अतुल को अपने साथ मिला लिया। पुलिस के मुताबिक कलेक्शन एजेंट शिवम पाल से लूट के बाद उन लोगों ने रुपयों से भरा बैग खेत में छिपा दिया। यहां से चारों अपने-अपने घर चले गए। उसके बाद राज की कार में सभी बदमाश सवार होकर भांडेर पहुंचे। यहां उन्होंने रुपयों का बंटवारा किया और वापस लौट आए। भांडेर आने-जाने के रास्ते में उनकी कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इसी फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंची।

रविवार आधी रात के बाद लूटकांड के इन चारों बदमाशों के साथ पुलिस की मोंठ में शीतला विद्युत गृह के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें जतिन के पांव में गोली लग गई जबकि अन्य तीनों बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से 93 हजार रुपये नकद समेत तमंचा, कारतूस, दो टैबलेट समेत अन्य वस्तुएं बरामद की गई है। चारों बदमाशों को पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद जेल भेज दिया। पुलिस टीम में मोंठ थाना प्रभारी अशोक चंदेल समेत स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, अश्वनी दीक्षित समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed