फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tiranga Yatra on 13th, all excited to be a part, you too come...

13 को तिरंगा यात्रा, हिस्सा बनने को सभी उत्साहित, आप भी आइए...

Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra on 13th, all excited to be a part, you too come...
झांसी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ तथा अमर उजाला झांसी संस्करण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त (शनिवार) को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा शाम चार बजे रानी महल से शुरू होकर सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। यहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि होगी। आयोजन को लेकर महानगर में उत्साह की स्थिति बनी हुई है। लोग देश प्रेम के इस आयोजन का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आयोजन समिति के सदस्य लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तिरंगे झंडे भेंटकर यात्रा का आमंत्रण देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पार्षद अमन राय (लकी) की अगुवाई में शंकर सिंह का बगीचा, गुदरी, अंदर बड़ागांव गेट क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे झंडे भेंट कर यात्रा का आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर एडवोकेट गौरव राय, सुमित यादव, अमन गुप्ता, विक्की श्रीवास, मयंक श्रीवास्तव, आशीष यादव, आदर्श राय, अभिनव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, वार्ड क्रमांक 56 में पार्षद अनिल सोनी की अगुवाई में तिरंगे झंडे भेंटकर यात्रा का आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर दीपक सोनी, सियाशरण, राघव इंदापुरकर, कमल गंगवानी, राहुल किलपन, विक्की झा, बॉबी ठाकुर, नासिर भाई, हनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब वीरांगना झांसी की सदस्याओं ने अध्यक्ष ममता यादव व सचिव डा. इंदु सक्सेना के नेतृत्व में घर-घर जाकर तिरंगे भेंट कर यात्रा में आने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर अंजु शर्मा, सुषुमा, श्रद्धा, डा. कल्पना, स्मिता, रेखा, सीमा, शशि, सारिका, नेहा, बबीता, कविता, जयश्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष डा. डीपी सिंह गौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महामंत्री दिनेश भार्गव ने कहा 13 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर इं. अखिलेश त्रिपाठी, भानु दत्ता, हफीज अहमद, नंदकिशोर यादव, राहुल छपरा आदि मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार ज्योति श्रीवास ने जताया।

सभी बढ़-चढ़कर लेंगे तिरंगा यात्रा में हिस्सा
झांसी। अमर उजाला की ओर से 13 अगस्त को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विवेक दत्त स्वामी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तय हुआ कि एसोसिएशन के सभी सदस्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान तिरंगे भी बांटे गए। इस मौके पर अनूप सहगल, कमल कपूर, अतुल चिमेड़िया, नीरज कुशवाहा, सगीर खान, मोनू थापक, अमित राय, विकास कुशवाहा, हरीश पटपटिया, अंकित पटेल, राजीव साहू, राहुल कुशवाहा, बाबू सिंह कुशवाहा, महेश राय, मधुकर निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन अमित माहौर व आभार वरुण कोहली ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed