{"_id":"58713cea4f1c1bbf11158359","slug":"time-did-not-trains-passenger-misses-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें नहीं आईं टाइम से, यात्री चूके काम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें नहीं आईं टाइम से, यात्री चूके काम से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनें समय पर नहीं आने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को हालत और भी खराब रही। जीटी एक्सप्रेस 38 घंटे तो बाकी ट्रेनें पांच से 26 घंटे तक लेट आईं। ताज एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद किया गया।
पिछले दो दिन से सुबह के समय मौसम साफ रहने के बावजूद ट्रेनों का हाल बेहाल था, हालांकि गति कुछ बढ़ी थी। मगर, दिल्ली व एनसीआर में बारिश होने से शनिवार की सुबह फिर से कोहरा बढ़ गया, इससे ट्रेनें फिर से पटरियों पर रेंगती नजर आईं। इधर, शुक्रवार की रात झांसी से गई ताज एक्सप्रेस दिल्ली शनिवार की सुबह पहुंच सकी। इस कारण रेल प्रशासन को शनिवार के दिन ताज एक्सप्रेस का संचालन रद करना पड़ा। इस कारण देरी से चल रही दिल्ली की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न
एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
इसी तरह झांसी से सुबह छह बजे लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समय पर वापस नहीं लौट सकी। इस कारण शनिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी संचालन रद रहा। कानपुर जाने के लिए यह ट्रेन दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। इस कारण यात्री कानपुर की तरफ जाने के लिए बेहद परेशान रहे। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
विज्ञापन
ये गाड़ियां लेट
शनिवार को 12616 जीटी एक्सप्रेस सबसे अधिक 38 घंटे देरी से आई। इसके अलावा 12641 थिरुकुल एक्सप्रेस 26 घंटे, 12687 मद्रास देहरादून एक्सप्रेस 31 घंटे, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 22 घंटे, 12721 सदर्न एक्सप्रेस 23 घंटे, 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस 19 घंटे, 15016 यशवंतपुर गोरखपुर 23 घंटे, 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 14 घंटे, 19314 पटना इंदौर एक्सप्रेस 14 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 15 घंटे, 12433 राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे, 12769 दूरंतो एक्सप्रेस 15 घंटे, 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16 घंटे, 12803 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 14 घंटे, 12707 तिरुपति संपर्क क्रांति आठ घंटे, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, 12642 थिरुकुल एक्सप्रेस 10 घंटे, 12002 शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12137 पंजाब मेल 10 घंटे लेट आईं।
कब आएगी ट्रेन, कोई नहीं बता रहा
दिल्ली में जॉब करता हूं। शाम तक दिल्ली पहुंचना जरूरी था। केरला एक्सप्रेस में आरक्षण करा रखा था। सुबह ट्रेन दो घंटे लेट बताई जा रही थी, उसी हिसाब से स्टेशन पर आ गया। यहां पांच घंटे इंतजार में बीत गए है। लेकिन अभी भी कोई नहीं बता रहा कि ट्रेन कब तक आ जाएगी?
बृजभूषण गुरसराय।
बेटी की गिफ्ट का सामान छूटा
गोवा में लेवर ठेकेदार का काम करता हूं। नौ फरवरी को बेटी की शादी है। शादी के लिए गिफ्ट व अन्य सामान लेकर परिजनों के साथ मंगला एक्सप्रेस से झांसी आया। झांसी में ट्रेन बदलकर गोरखपुर जाना था। जल्दबाजी में झांसी में उतरते समय गिफ्ट से भरा बैग मंगला एक्सप्रेस में ही छूट गया। पांच घंटे से बैग का पता कर रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
ज्योत गौतम, नेपाल।