फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tighten the screws on defaulters of electricity department

बकाएदारों पर कसा विद्युत विभाग का शिकंजा

Sun, 27 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tighten the screws on defaulters of electricity department
electricity department, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। होली निकलते ही विद्युत विभाग ने नगर के पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में 253 बकायेदारों के संयोजन काट दिए गए। हालांकि, इनमें से नब्बे उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जमा करने पर उनके संयोजन जोड़ दिए गए।
विज्ञापन


विद्युत विभाग को मार्च में महानगर से 39 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना है। होली पर विद्युत विभाग द्वारा नरमी दिखाने के बाद शनिवार से पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ फिर अभियान छेड़ दिया गया। इस दौरान सभी सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में अवर अभियंताओं के नेतृत्व में दो-दो टीमें दौड़ाई गईं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले सीपरी बाजार, मुन्नालाल पॉवर हाउस, जेल चौराहा व गल्ला मंडी से जुड़े क्षेत्रों में 93 व विद्युत वितरण खंड दो के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, प्रेमनगर से जुड़े क्षेत्रों में 150 संयोजन काटे गए। इसमें एक लाख से ऊपर के 27 बकायेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया गेट क्षेत्र में बदले जाएंगे मीटर
मुन्नालाल सब स्टेशन के दतिया गेट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के मीटर परिसर के बाहर लगाने का काम सोमवार से शुरू होगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता (प्रथम) पीके सागर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed