{"_id":"5ee2820b8ebc3e4332364cc6","slug":"tiddi-group-fly-from-rajasthan-jhansi-news-jhs1688599187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से उड़े टिड्डी दल ने फिर उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से उड़े टिड्डी दल ने फिर उड़ाई नींद
विज्ञापन
टिड्डी
- फोटो : ??????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजस्थान की ओर से उड़े एक नए टिड्डी दल ने झांसी के लिए नया खतरा पैदा कर दिया है। कृषि अधिकारी इस टिड्डी दल को अभी तक का सबसे बड़ा दल बता रहे हैं। उन्होंने इसका दायरा करीब चार वर्ग किलोमीटर का बताया है। अधिकारियों का कहना है अगर हवा का रुख पश्चिमी-पूर्वी दिशा की ओर रहा तब इसके झांसी आने का खतरा सर्वाधिक है। उधर, ललितपुर की तरफ से आने वाला दल आज गुना की ओर मुड़ गया। खतरे की आशंका को देखकर कृषि सुरक्षा टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
टिड्डियों ने करीब दो सप्ताह से झांसी समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में आतंक मचा रखा है। अभी इस दल ने मप्र के विभिन्न इलाकों में डेरा जमा रखा है। हवा के बहाव की वजह से यह दल झांसी नहीं पहुंचा लेकिन इनका खतरा अभी बरकरार है। उधर, राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्तालय ने एक नए टिड्डी दल को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया। इसके मुताबिक जयपुर के दूदू, भोजपुर एवं जोधपुर के देंचू में मौजूद टिड्डी दल के पश्चिमी-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने का खतरा है। यह टिड्डी दल दो से लेकर करीब पांच वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा दल बताया जा रहा।
कृषि अधिकारियों के मुताबिक हवा का बहाव के मुताबिक इस दल के झांसी की ओर आने की आशंका है। इसके अलावा मप्र के गुना में टिड्डी दल पहले से मौजूद है। इसके ललितपुर तक पहुंचने की आशंका थी लेकिन दल गुना के इर्द-गिर्द ही रहा। हवा के प्रतिकूल बहाव के चलते झांसी अभी सुरक्षित बना हुआ है। उधर, प्रयागराज की ओर से एक टिड्डी समूह चित्रकूट तक भी पहुंच गया है। डीडी कृषि कमल कटियार के मुताबिक राजस्थान सरकार की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। सीमावर्ती स्थानों पर टीमों को रसायन के साथ तैनात किया गया है।