फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tickets stood at losing half hour Pushpak Express

टिकट खोने पर आधे घंटे खड़ी रही पुष्पक एक्सप्रेस

Mon, 06 Jul 2015 11:48 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुष्पक एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में सवार एक यात्री के पास टिकट न होने पर कोच कंडक्टर ने ट्रेन को झांसी स्टेशन से आगे नहीं बढ़ने दिया। बाद में सहयात्रियों ने रुपये एकत्रित कर यात्री की जुर्माना रसीद बनवाई, तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वहीं, झांसी में उतरे दो यात्रियों ने कोच कंडक्टर के रुपये लेने के बाद भी जुर्माना रसीद न देने की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

अमेठी के सुकुल बाजार दारा नगर निवासी लक्ष्मी नारायण (52) पुत्र भगवती प्रसाद व मिथलेश कुमारी (23) का एक साथ गाड़ी संख्या 12533 अप पुष्पक एक्सप्रेस के बी कोच की बर्थ संख्या 33, 34 पर लखनऊ से कल्याण स्टेशन तक का आरक्षण था। लखनऊ में ट्रेन में चढ़ने से पूर्व यात्री का टिकट खो गया। ट्रेन पर चढ़ने से पहले यात्री ने अपनी आईडी दिखाते हुए कोच कंडक्टर बीके गुप्ता को बताया कि उनका टिकट खो गया है। इस पर कोच कंडक्टर ने कहा कि वह अपनी बर्थ पर बैठ जाएं, आगे देख लेेंगे। ट्रेन चलने पर कोच कंडक्टर ने यात्री से कहा कि वह बिना टिकट हो गए हैं, चार हजार रुपये की रसीद बनवानी होगी। इस पर यात्री ने कहा कि वह एक हजार रुपये से अधिक नहीं दे सकते हैं। इस पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। रविवार की रात ट्रेन रात 1.59 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आकर रुकी। कोच कंडक्टर जबरन यात्री को कोच से उतारने लगा। मगर यात्री उतरने को तैयार नहीं था। ट्रेन 2:15 बजे चलने को हुई तो कोच कंडक्टर ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग की खबर पर आरपीएफ, जीआरपी, डिप्टी एसएस कामर्शियल व टिकट चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। वहीं, ट्रेन लेट होती देख कोच के अन्य यात्री हंगामा करने लगे। सहयात्री कोच कंडक्टर पर यात्री को बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। बाद में सहयात्रियों ने रुपये एकत्रित कर 3638 रुपये की रसीद बनवाई, तब ट्रेन 2.33 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, झांसी में उतरे दतिया निवासी रवि खत्री व प्रमोद अदानी ने डिप्टी एसएस कामर्शियल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि वह दोनों जनरल का टिकट लेकर पुष्पक एक्सप्रेस के बी वन कोच में सवार हुए थे। कोच कंडक्टर ने पंद्रह सौ रुपये लेने के बाद उन्हें बर्थ संख्या 5 व 6 एलाट कर दी, मगर झांसी आने के बाद भी उन्हें रसीद बनाकर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed