फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thyroid is caused due to iodine deficiency and formation of auto antibodies

Jhansi News: आयोडीन की कमी व ऑटो एंटीबॉडी बनने से होती है थायराइड

Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thyroid is caused due to iodine deficiency and formation of auto antibodies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। न सिर्फ आयोडीन की कमी बल्कि शरीर में ऑटो एंटीबॉडी बनने से भी थायराइड होती है। खास बात यह है कि इसके लक्षण देरी से आते हैं और तब तक शरीर प्रभावित हो जाता है। हालांकि, जांच के बाद नियमित दवा के सेवन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। कभी-कभी ऑटो एंटीबॉडी बनने से होने वाली थायराइड बिगड़ने पर ऑपरेशन या आयोडीन रेडियो थैरेपी की जाती है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि थायराइड दो प्रकार की होती है। हाइपो थायराइड में रोगी सुस्त रहने लगता है। थकान होने के साथ-साथ वजन तेजी से बढ़ता है। रोगी ठंड सहन नहीं कर पाता है। बाल झड़ने लगते हैं व चक्कर आते हैं। इसकी वजह शरीर में आयोडीन की कमी होना है। बताते चले आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है। जांच में पुष्टि होने के बाद इसकी दवा शुरू की जाती है, जो नियमित रूप से खाली पेट खानी होती है। दवा से इस पर नियंत्रण हो जाता है, मगर दवा बंद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. जकी बताते हैं कि इसके विपरीत जब शरीर में थायराइड हार्मोन बनने की अधिकता हो जाती है, तो हाइपर थायराइड होती है। इसमें थायरॉयड ग्रंथि को बहुत अधिक सक्रिय करने वाली एंटीबॉडी बनती है, जिससे हार्मोन अधिक बनता है। इसमें रोगी दुबला-पतला होता है। समय-समय पर शौच करने जाता है। घबराहट होने के साथ पसीना आता है। हाथ-पैर कांपते हैं। बुखार भी बना रहता है। आंख, दिल और दिमाग का तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होता है। इसमें दवा दी जाती है और स्थिति बिगड़ने पर रोगी का ऑपरेशन करना पड़ता है। आयोडीन रेडियो थैरेपी से भी उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
ये करें उपाय...
- वजन को नियंत्रित रखें।
- नियमित व्यायाम करते रहें।
- तनाव मुक्त रहें।
- सुपाच्य भोजन का सेवन करें।
0000


शिशु के जन्म लेने के बाद थायराइड की जांच कराएं। 18 वर्ष की आयु होने पर जांच होनी चाहिए। गर्भवती महिला की जांच बेहद जरूरी है। यदि थकान, बाल झड़ना, वजन तेजी से बढ़ना अथवा कम होने के लक्षण हैं, तो अवश्य जांच कराएं। - डॉ. जकी सिद्दीकी

0000
यदि थकावट, वजन तेजी से कम अथवा बढ़ता है, बाल झड़ते हैं, तो डॉक्टर को दिखाएं। अत्यधिक जंक फूड व शुगर नहीं खाएं। ये मेटाबॉलिज्म को और बिगाड़ देते हैं। जांच में थायराइड की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर से परामर्श करें। - डॉ. ऋचा एस गुप्ता, ईएनटी फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed