फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three suspended including inspector and sub inspector for negligence in IGRS disposal in Jhansi

Jhansi: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने पर निरीक्षक, दरोगा समेत तीन निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 14 Apr 2025 10:32 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो,  झांसी
अमर उजाला ब्यूरो,  झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

बीयू की प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत के फर्जी निस्तारण की शिकायत शासन से की थी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Three suspended including inspector and sub inspector for negligence in IGRS disposal in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी सुधा सिंह ने नवाबाद निरीक्षक जितेंद्र सिंह, दरोगा अश्वनी दीक्षित समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा गौतम ने आईजीआरएस में तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं। पुष्पा गौतम का आरोप है कि पुलिस ने इन शिकायतों को फर्जी तरीके से निपटा दिया। पुलिस ने पोर्टल पर एक फोटो अपलोड करते हुए उसे बीयू की प्रशासनिक अधिकारी बता दिया जबकि उस महिला का बीयू से कोई वास्ता ही नहीं है। 
विज्ञापन


बीयू की प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत के फर्जी निस्तारण की शिकायत शासन से की थी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसएसपी सुधा सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed