फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three students trapped in Romania left Ukraine

यूक्रेन से निकले, रोमानिया में फंसे तीन छात्र

Thu, 03 Mar 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three students trapped in Romania left Ukraine
झांसी। झांसी के तीन छात्र यूक्रेन से तो सकुशल निकल आए हैं, लेकिन अब वे रोमानिया में फंसकर रह गए हैं। फ्लाइट न मिल पाने की वजह से उनकी वतन वापसी नहीं हो पा रही है। जबकि, परिजन पल-पल उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रोमानिया में सुरक्षित स्थान पर होने की वजह से उन्हें थोड़ी तसल्ली है।
विज्ञापन

यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे झांसी के दो छात्र अक्षेंद्र बादल व शिवांश यादव की तो घर वापसी हो चुकी है, लेकिन तीन छात्र अब भी फंसे हुए हैं। मास्टर कॉलोनी में रहने वाली श्रेया गुप्ता, महाराणा प्रताप नगर निवासी बृजेंद्र राजपूत और सिविल लाइन के अखिल सिंह किसी तरह जद्दोजहद करते हुए यूक्रेन से तो बाहर निकल आए, लेकिन अब वे यूक्रेन के पड़ोसी मुल्क रोमानिया में फंस कर रह गए हैं। श्रेया रोमानिया एयरपोर्ट पर 25 घंटों से फ्लाइट के इंतजार में बैठी हुईं हैं, जबकि बृजेंद्र व अखिल अभी एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि, रोमानिया में युद्ध का खतरा नहीं है। ऐसे में परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तसल्ली में हैं। लेकिन, बच्चों के इंतजार में परिजनों को एक-एक पल भारी गुजर रहा है। वहीं, नझाई बाजार के हितिक तिवारी की सकुशल भारत वापसी हो गई है। वे अभी झांसी नहीं आए हैं। दिल्ली में अपने भाई के पास रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed