फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three professor made, B. tec new post

तीन प्रोफेसर बने, बीटेक में नए पदों का सृजन

Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three professor made, B. tec new post
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक हुई। तीन एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति दे दी गई। वहीं, इंजीनियरिंग विभाग की चार ब्रांचों में एक-एक प्रोफेसर और दो-दो एसोसिएट प्रोफेसर के पदों का सृजन कर दिया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक में वित्त समिति, विद्या परिषद और प्रवेश समिति की बैठक का अनुमोदन किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रो. एससी भट्ट, प्रो. वीके सिंह को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनने पर मुहर लगी। इसी विभाग में तैनात रहे प्रो. बीसी जोशी को भी प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति दे दी गई। हालांकि, वह जुलाई 2018 में सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। इसके अलावा एक सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक की ग्रेच्युटी देने की अपील को भी खारिज कर दिया गया। कहा गया कि दोष साबित हो चुका है, इसलिए ग्रेच्युटी नहीं दी जाएगी। वहीं, कार्य परिषद के दो सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed