फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three new office will be made in nagar nigam

महानगर में तीन नए सब आफिस बनाएगा नगर निगम

Sun, 27 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three new office will be made in nagar nigam
झांसी। महानगर की आबादी और क्षेत्रफल बढ़ने के साथ नगर निगम महानगर में तीन नए सब आफिस बनाएगा। यहां पर संबंधित क्षेत्र के लोग गृहकर जमा करने के साथ लाइटों और सफाई कार्य को लेकर शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। साथ ही लोगों को हर काम के लिए नगर निगम की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नगर निगम ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

महानगर का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कानपुर मार्ग पर कोछाभांवर, ललितपुर मार्ग पर राजगढ़, बिजौली, शिवपुरी मार्ग पर लहरगिर्द, ग्वालियर मार्ग पर करारी और मऊरानीपुर मार्ग पर भगवंतपुरा तक नगर निगम की सीमा लगती है। इन जगहों से नगर निगम कार्यालय की दूरी करीब 10 किमी के आसपास होती है। इसके चलते अधिकांश लोग गृहकर जमा करने या शिकायतों को लेकर नगर निगम नहीं पहुंच पाते। पिछले दिनों नगर निगम की सदन की बैठक में मनोनीत पार्षद मनु सिंह ने महानगर में तीन सब आफिस बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसे लेकर नगर निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महानगर के सीपरी बाजार, हंसारी और मेडिकल कॉलेज के पास सब आफिस बनाने का प्रस्ताव है। इन सब आफिस में आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। साथ ही नगर निगम में आने वाली शिकायतें भी क्षेत्र के सब आफिस को हस्तांतरित की जाएंगी। नगर निगम ने प्रस्तावित स्थलों पर जमीनों के चिन्हांकन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्टाफ भी होगा अलग
सब आफिस बनने के बाद स्टाफ का भी विभाजन किया जाएगा। बताया जाता है कि हर सब आफिस के लिए प्रभारी नामित किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के सफाई निरीक्षक, जेई, सफाई हवलदार, लाइनमैन, सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी भी सब आफिस पर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन की बैठक में तीन सब आफिस बनाने का प्रस्ताव आया है। महानगर के लोगों की सहूलियत को देखते हुए इस पर मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों को इसकी रूपरेखा बनाने के लिए कहा गया है। आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से सब आफिस की संख्या बढ़ भी सकती है। जमीन का चिन्हांकन भी कराया जा रहा है।
रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed