{"_id":"69b876c4c043ebd85c09c8f6","slug":"three-months-after-marriage-a-municipal-corporation-employee-hanged-himself-to-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-757537-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शादी के तीन माह बाद नगर निगम कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शादी के तीन माह बाद नगर निगम कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी
Tue, 17 Mar 2026 03:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:01 AM IST
सार
परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी के तीन माह बाद नगर निगम में सफाई कर्मचारी शिवम वाल्मीकि (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट के अंदर मुकरयाना मोहल्ला निवासी शिवम को पांच साल पहले पिता संतोष की मौत के बाद नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। शिवम ही परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया 24 नवंबर को दतिया के नोनेर गांव निवासी आशा से शादी हुई थी। शादी के बाद से आशा ससुराल में आकर रहने लगी थी। परिजनों का कहना है दंपती के बीच कोई विवाद नहीं था। पहली होली होने के नाते आशा मायके चली गई। वहां से वह वापस नहीं आई। रविवार रात करीब दस बजे शिवम शराब के नशे में घर लौटा। यह देख उसकी मां सीमा ने फटकार भी लगाई। शिवम कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक वह नीचे नहीं आया। उसकी बहन चाय लेकर उसके कमरे में पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर शिवम फंदे से लटका दिखा। यह देख वह चीख उठी। परिवार के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शिवम छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।