{"_id":"5fd917138ebc3e3dcf01d7f2","slug":"three-month-not-accept-ration-otherwise-your-ration-card-declined-jhansi-news-jhs183572487","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नहीं लिया राशन, तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नहीं लिया राशन, तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
विज्ञापन
झांसी। अगर आपने तीन महीने से राशन नहीं लिया है, तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। सरकार तीन महीने तक राशन नहीं लेने वालों का राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर हर जिले से ऐसे कार्डधारकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बताया जाता है कि सरकार की वन नेशन, वन राशन योजना के तहत नई प्रक्रिया को लागू करने की तैयारी चल रही है।
जिले में करीब तीन लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इसमें करीब 10 हजार से अधिक राशन कार्डधारक ऐसे हैं, जो तीन महीने से राशन नहीं ले रहे हैं। सरकार ने हाल ही में वन नेशन, वन राशन योजना लागू की है। जिसके तहत कोई भी कार्डधारक देश की किसी भी राशन दुकान से राशन ले सकता है। इस व्यवस्था के तहत ऐसे कार्डधारकों को बाहर करने की तैयारी हो रही है, जो तीन महीने से राशन नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तमाम कार्डधारकों ने राशन कार्ड केवल पहचान पत्र के प्रयोग के तौर पर बनवाया हुआ है। जबकि राशन कार्ड पहचान पत्र की श्रेणी में नहीं आता।
वहीं, जो लोग राशन नहीं लेते हैं, उनकी वजह से पात्र छूट जाते हैं। अब तीन महीने तक राशन न लेने वालों को लेकर यह मान लिया जाएगा कि कार्डधारक सक्षम है और उसे राशन की आवश्यकता नहीं है। अब तक विभाग हर तीन महीने बाद ऐसे कार्डधारकों की स्थिति का आकलन कराता था। लेकिन अब कार्ड निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर से इसका ब्योरा तलब किया गया है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन नेशन और वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन नहीं लेने वालों की सूची शासन को मुहैया कराई जाएगी। जिसके बाद शासन स्तर पर फैसला लिया जाएगा।