फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three million se hoga jile ka vikas

तीन अरब सैंतीस करोड़ से होगा जिले का विकास

Mon, 01 Mar 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
three million se hoga jile ka vikas
विकास भवन में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री उनके बाएं बैठे हैं जाल?
झांसी। जिले के प्रभारी मंत्री/ आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिला योजना 2021- 22 का अनुमोदन कर दिया। योजना तीन अरब सैंतीस करोड़ इक्यावन लाख रुपये की है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेयजल और पर्यटन विकास पर अधिक जोर दिया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा के अंतर्गत 10,260 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 51.04 लाख मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत 393.70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें नौ निशुल्क बोरिंग, 50 गहरे नलकूप, सौ मध्यम गहरे नलकूप, और पांच चेकडैम के कार्य कराए जाएंगे। वन विभाग के अंतर्गत 803.33 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे पौधरोपण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 651 लाख रुपये खर्च करेगा और इससे ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण और नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विकास पर सौ लाख खर्च किए जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा 3418.46 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें मिड डे मील और सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बच्चों पर खर्च किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 643 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें अस्पतालों का नवीनीकरण कराया जाएगा। ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 4960 प्रधानमंत्री आवास और 40 मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये और शिल्पकारों के प्रशिक्षण के लिए 170 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति, पेंशन, अत्याचार से उत्पीड़न में आर्थिक सहायता, शादी बीमारी अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन और किसान पेंशन का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर्यटन स्थलों का होगा विकास
मऊरानीपुर के केदारेश्वर और बरुआसागर किले का पर्यटन विकास पर 20-20 लाख रुपये खर्च होंगे। एरच का पर्यटन विकास, शीतला माता मंदिर फुटेरा बरुआसागर का पर्यटन विकास, गुरसराय तालाब का जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास पर दस - दस लाख रुपये खर्च होंगे। डिकौली गरौठा के पर्यटन विकास पर पंद्रह लाख रुपये खर्च होंगे।

यहां लगेंगे ट्यूबवेल
गरौठा में एक ट्यूबवेल 62.30 लाख रुपये, समथर में ट्यूबवेल 48.50 लाख रुपये, चिरगांव में ट्यूबवेल 50.50 लाख रुपये, टोड़ी फतेहपुर में ट्यूबवेल 51.20 लाख रुपये मऊरानीपुर में ट्यूबवेल 49.50 लाख रुपये और गुरसराय में ट्यूबवेल 58.50 लाख रुपये खर्च कर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed