फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three members of the gang that stole passengers' luggage caught, leader absconding

Jhansi News: यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा, सरगना फरार

Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang that stole passengers' luggage caught, leader absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। बदमाश महिला यात्रियों के हाथों में मेंहदी देखकर उनके पास जेवर और नकदी होने का अंदाजा लगा लेते थे और ऑटो में बिठाकर उनके बैग से सामान चोरी कर लेते थे। शुक्रवार को गिरोह ने एक महिला यात्री को शिकार बनाया था। जीआरपी ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।

बीते शुक्रवार को ग्वालियर निवासी रूबी पत्नी जयनारायण इटावा एक्सप्रेस से गुरसराय में शादी में शामिल होने के लिए झांसी पहुंची थी। रूबी ने स्टेशन के तीन मूर्ति गेट से बस स्टैंड के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से बैठे दो युवकों ने महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। मामला जीआरपी के पास आया तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को जीआरपी ने स्टेशन परिक्षेत्र से ऑटो चालक रफीक उर्फ भूरा पुत्र करीम बख्श व नाजिम अली पुत्र लियाकत अली निवासी पुलिया नंबर नौ थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिया नंबर 9 निवासी महिला नाजमा को चोरी का हार और नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सरगना मोनू के कहने पर वारदात को अंजाम देते थे और चोरी का माल महिला के पास रखते थे। मामले में एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश महिला यात्रियों के हाथों में मेंहदी और उनके पहनावे को भांप कर घटना को अंजाम देते हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed