फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three days after sister's marriage, brother committed suicide by swallowing poison

Jhansi News: बहन की शादी के तीन दिन बाद भाई ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 30 Apr 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three days after sister's marriage, brother committed suicide by swallowing poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। चिरगांव के मोड़ खुर्द गांव में युवक ने बहन की शादी के महज चार दिन बाद ही जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मोड़ गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत (22) पुत्र फूल सिंह राजपूत खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक 25 अप्रैल को बहन रजनी की शादी धूमधाम से हुई। इसके बाद से हरिश्चंद्र गुमशुम रहने लगा था। अपने कमरे से बाहर भी नहीं निकलता था। रविवार को भी वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकाला। जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे तब वह अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ा था। यह देखकर परिवार के लोग घबरा उठे। तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया दिया गया। रविवार देर-रात उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी बहन भी यहां पहुंच गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन उसके जहर निगले की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed