{"_id":"6abd74fbaee509c21a0021b1","slug":"couple-killed-after-being-run-over-by-a-vehicle-while-travelling-to-jhansi-to-arrange-their-nieces-marriage-jhansi-news-c-11-jhs1019-888024-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भतीजी का रिश्ता करने झांसी आ रहे दंपती को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भतीजी का रिश्ता करने झांसी आ रहे दंपती को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
बालकिशन फाइल फोटो
झांसी। भतीजी का रिश्ता करने के लिए झांसी आ रहे बाइक सवार दंपती को बुधवार दोपहर झांसी-शिवपुरी बाईपास पर झांसी एंपायर के सामने अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि शरीर के टूकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग बदहवास हाल में अस्पताल पहुंचे।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी बालकिशन जाटव (55) अपनी पत्नी रामरति (52) के साथ बुधवार सुबह झांसी के लिए निकले थे। रामरति का मायका झांसी के बिरगुवां गांव में है। परिजनों के मुताबिक रामरति की भतीजी रूपा को देखने के लिए बुधवार को वर पक्ष सखी के हनुमान मंदिर आने वाला था। दंपती भी वहां जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोपहर करीब एक बजे दोनों जैसे ही झांसी एंपायर के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे, उसी दौरान बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। बाइक समेत पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान पीछे से आया अज्ञात भारी वाहन उनको कुचलता हुआ भाग निकला। भारी वाहन की चपेट में आने से बालकिशन का सिर फट गया। शरीर के टुकड़े फैल गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन मौके पर कोई वाहन नहीं मिला। वहीं, कुछ लोगों का कहना कि अचानक हॉर्न सुनने से बालकिशन की बाइक लड़खड़ा गई। इसके बाद हादसा हुआ। रामरति की भी मौके पर मौत हो गई थी। सीओ सिटी प्रिया सिंह के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के बाद दंपती सड़क पर गिरे। आशंका है कि उसी समय पीछे से आए भारी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
मंदिर में अधूरा कार्यक्रम छोड़कर परिजन पहुंचे अस्पताल
रामरति की भतीजी के रिश्ते के लिए परिजन सखी के हनुमान मंदिर पहुंच चुके थे। परिवार के लोग सिर्फ बालकिशन और रामरति का ही इंतजार रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब दोनों मंदिर नहीं पहुंचे, तब रामरति के भाई ने फोन किया। पुलिस के फोन उठाने पर उनको घटना का पता चला। इसके बाद परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार के लोग मंदिर में अधूरा कार्यक्रम छोड़कर अस्पताल जा पहुंचे। दंपती को चार बेटियां भारती, सीमा, मनीषा और खुशबू समेत एक बेटा सोबरन है। पांचों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।