फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three crooks rob jewelers arrested

ज्वैलर्स को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three crooks rob jewelers arrested
झांसी। चिरगांव के ज्वैलर्स को गोली मारकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि चिरगांव के गांव बरल निवासी दिनेश कुमार सोनी की कलेक्टर गंज में ज्वैलरी की दुकान है। दो अक्तूबर की शाम को वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बारह द्वार की पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ज्वैलर्स दिनेश कुमार को गोली मार कर डिग्गी में रखी छह किलो चांदी व 150 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन


इस घटना के खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस टीम को इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस के माध्यम से कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर हाथ लगे। इस आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व चिरगांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव को सूचना मिली कि सर्राफ को लूटने वाले बदमाश जेवरात बेचने के लिए लाल रंग की बाइक से झांसी जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने औपारा के पुल के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद मोंठ की तरफ से लाल रंग की बाइक आती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर बदमाशों ने गाड़ी बैक कर ली। यह देख कर पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख कर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतेंद्र बरार पुत्र राम किशुन बरार निवासी मोहल्ला नदीपुरा मोंठ, राकेश यादव पुत्र अच्छे लाल यादव निवासी जमनिया गाजीपुर और जगमोहन अहिरवार पुत्र बाबूलाल निवासी नेहरू नगर मोंठ बताया। बदमाशों के पास से तीन तमंचे, 16 कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। तलाशी लेने पर तीनों के पास से करीब तीन किलो चांदी के लूटे गए जेवरात मिले हैं।

टहरौली व मऊरानीपुर के ज्वैलर्स की रैकी की
गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि उन्होंने टहरौली व मऊरानीपुर के कई सर्राफा कारोबारियों की रैकी की है। दिनेश कुमार को भी रैकी करने के बाद लूटा था। अंधाधुंध फायरिंग दहशत फैलाने के लिए की गई थी, ताकि दंपति लूट की वारदात का विरोध नहीं कर सके।

 
पुलिस टीम को आईजी ने किया पुरस्कृत
आईजी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है। इनाम पाने वाली टीम में स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष चिरगांव प्रवीण कुमार, एसआई राजीव वैश्य, संजीव कुमार, बृजमोहन यादव, शत्रुंजय प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल, वीर सिंह, मनोज कुमार, रामनरेश यादव, भारत सिंह, राज बहादुर सिंह, रामनरेश, संजीव कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed