फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three criminal injurd for police incounter

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल

Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three criminal injurd for police incounter
मेडिकल कॉलेज में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। अमर उजाला
बरुआसागर/झांसी। झांसी के किराना कारोबारी के मुनीम के साथ लूट करने वाले बदमाशों व पुलिस के बीच बृहस्पतिवार दोपहर बरुआसागर से सटे जंगल में बने अंजनी माता मंदिर के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलियों में तीन बदमाश घायल हो गए। चौथे बदमाश को भी पुलिस टीम ने एसओजी व सर्वलांस टीम की मदद से घेराबंदी करके पकड़ लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

15 सितंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के सुभाषगंज निवासी एक किराना कारोबारी का मुनीम पृथ्वीपुर, निवाड़ी व बरुआसागर से तगादा कर झांसी लौट रहा था। इसी बीच बरुआसागर स्थित बनमुवां मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर मुनीम से ढाई लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने बदमाशों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके थे। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा व सर्वलांस प्रभारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में टीमें गठित की थीं। बृहस्पतिवार को एसओजी व सर्वलांस टीम को बदमाशों के अंजनी माता मंदिर जंगल में पहुंचने की सूचना मिली। खबर मिलते ही टीम के साथ बरुआसागर व टहरौली पुलिस भी पहुंच गए। यहां पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई में जिला ललितपुर के थाना पूराकलां के विजयपुर गांव निवासी संजू उर्फ संजीव चतुर्वेदी, शिवपुरी जिले के थाना पिछोर के बिरौली गांव निवासी राजदीप चौहान व शिवपुरी जिले के थाना पिछोर के देवगढ़ निवासी राजाबाबू के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, जंगल में भागते समय पुलिस ने चंदेरी निवासी केपी सिंह चौहान को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने दो बाइकें, एक पिस्टल, तीन तमंचे व लूटे गए पचास हजार रुपये भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बदमाशों पर है हजारों का इनाम
एसएसपी विनोद कुमार पी ने बताया कि घायल बदमाशों में राजाबाबू, राजदीप पर शिवपुरी के भौंती थाना व अशोक नगर के ईशागढ़ से दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। साथ ही झांसी पुलिस ने भी लूट की घटना के बाद बदमाशोें पर 25-25 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पकड़े गए बदमाशों पर कई मुकदमे भी मध्य प्रदेश में दर्ज हैं। गैंग के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed