फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three advocates have stepped back, now it is in 65 for twenty posts.

तीन अधिवक्ताओं ने पीछे खींचे कदम, अब बीस पदों के लिए 65 में है मुकाबला

Thu, 12 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three advocates have stepped back, now it is in 65 for twenty posts.
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कचहरी में सरगर्मियां बढ़गई हैं। अमर उजाला
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव से बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने कदम वापस खींच लिए हैं। इसके साथ ही चुनाव तस्वीर साफ हो गई है। कार्यकारिणी के 20 पदों पर 65 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर किस्मत आजमाने उतरे प्रमोद शिवहरे ने बुधवार को अचानक अपने कदम पीछे खींच लिए। इसके साथ ही अब इस पद पर चार अधिवक्ता चंद्रशेखर शुक्ला, फरीद अहमद शरीफ, रामलखन बिलगैंया व उदय नारायण राजपूत के बीच मुकाबला रहा गया है। महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला छोटेलाल वर्मा, केपी श्रीवास्तव व रीतेश अग्रवाल के बीच होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी अजय कुमार मिश्रा, अरुण कुमार निगम, बालकिशन कुशवाहा, लालता प्रसाद मच्छे व शिवकेश दुबे मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी बृजेश कुमार, सुभाष चंद्र राय, शंकर सिंह व विकास यादव मुकाबले में हैं। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर अविनाश मिश्रा, लक्ष्मीकांत, प्रीति अहिरवार, सुनील कुमार पटेल व विनोद कुमार खरे, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के पद पर अभिषेक निगम, चंद्र कुमार उपाध्याय, सूर्यप्रकाश राय व यशोवर्धन बजाज तथा संयुक्त सचिव (प्रकाशन) के पद पर जीत सिंह, हिमांशु सक्सेना व संकल्प भारती के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद की दौड़ में अशोक कुमार पटैरिया, अमित कुमार साहू, धीरेंद्र कुमार माहौर, हरीश केसरिया, प्रतिपाल सोनी, रामजी श्रीवास्तव व साधना सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से प्रमोद सिंह द्वारा दावेदारी वापस लिए जाने के बाद अब 12 प्रत्याशी अरविंद कुमार सक्सेना, अतुल कुमार चिमेडिया, अजय गोयल, बृजेंद्र सिंह, गणेश रायकवार, मोहन प्रकाश खरे, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश पांडेय, राजेश कुमार चौरसिया, संजीव कुमार चतुर्वेदी, शरीफ अहमद व विजय सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला रह गया है। जबकि, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से दीपक सेन द्वारा पर्चा वापस लिए जाने के बाद 18 दावेदार अमित कुमार शर्मा, अमित कुमार पचौरी, अरुण परिहार, आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार साहू, अजहर कदीर, बहादुर सिंह, दयाराम प्रजापति, हैरान सिंह यादव, जगजीवन मिश्रा, लाखन सिंह, नवीन मट्टू, प्रशांत शर्मा, पवन नगाइच, राहुल शर्मा, ऋषिकेश सिंह, समीर तिवारी व सिद्धार्थ प्रिय सिद्धार्थ मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि कार्यकारिणी के वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों के छह-छह पदों पर चुनाव होना है।
नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन हृदेश नारायण दुबे, वरिष्ठ सदस्य प्रकाश नारायण द्विवेदी, रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर सक्सेना, दामोदर दास अग्रवाल समेत चुनाव कमेटी के सदस्य ओपी यादव, राकेश टंडन व दृगनारायण दुबे मौजूद रहे।

हवा का रुख मोड़ने के लिए दावेदारों ने झोंकी ताकत
झांसी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तस्वीर एकदम साफ हो गई है। इसके साथ ही दावेदारों ने हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। कचहरी परिसर में दिन भर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगने में जुटे रहे। इसके अलावा प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कचहरी परिसर में दिन भर जल-पान का दौर जारी रहा। प्रत्याशियों की ओर से कई जगह कॉफी के काउंटर खोल दिए गए हैं। किसी प्रत्याशी के समर्थक लंच पैकेट बांटते नजर आए तो किसी की ओर से छोले - भटूरे का काउंटर खोल दिया गया है।
एक साल का कार्यकाल कम होता है। पदाधिकारी अधिवक्ताओं के हित में कुछ ठोस काम कर सकें, इसके लिए संघ का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए।
- उत्कर्ष द्विवेदी
अधिवक्ताओं के हित में अच्छे फैसले ले सकने में सक्षम प्रत्याशी का हम चयन करेंगे। अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी तरह से सोच समझकर करेंगे।
- जितेंद्र सिंह
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अच्छी छवि का होना जरूरी होता है। इसके अलावा अधिवक्ताओं के हित में काम करने वालों को मौका दिया जाना चाहिए।
- सतीश चंद्र गुप्ता
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी ऐसे हों, जो वकीलों की आवाज को बुलंद करें और उनके सम्मान को बढ़ाएं। हमारा वोट ऐसे ही दावेदारों को जाएगा।
- श्यामबिहारी मिश्रा
कचहरी परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से चैंबर होना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी सुविधा के लिए ये काम जरूर करें।
- आरती राजपूत
कोर्र्ट कैंपस के भीतर महिलाओं के लिए अलग से सुविधाएं होनी चाहिए। ऐसी सोच रखने वाले प्रत्याशियों को ही हमारा वोट जाएगा।
- आजमा बानो
कई जगह रेल आरक्षण में वकीलों का अलग से कोटा होता है। झांसी में भी ये होना चाहिए। संघ के नए पदाधिकारियों को इसके लिए प्रयास करना होगा।
- सतीश चंद्र श्रीवास्तव
अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ाने वाले प्रत्याशियों को हमारा वोट जाएगा। मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग होगा। सोच समझकर मतदान करेंगे।
- आनंद कुमार
कोरोना काल में अधिवक्ता खासे प्रभावित हुए हैं। अधिवक्ताओं के हित में सरकार को विशेष फैसले लेने चाहिए। इसके लिए प्रयास करने वालों को ही वोट देंगे।
- सिद्दीक खान
कोर्ट परिसर को व्यवस्थित बनाया जाना जरूरी है। वकीलों के साथ-साथ मुवक्किलों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए।
- रामगोपाल पवैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed