फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time dengue is also dangerous, swelling in liver, water filling in stomach and lungs

इस बार डेंगू भी खतरनाक, लिवर में आ रही सूजन, पेट और फेफड़ों में भर रहा पानी

Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
This time dengue is also dangerous, swelling in liver, water filling in stomach and lungs
झांसी। इस बार डेंगू खतरनाक रूप में सामने आया है। डेंगू संक्रमित कई मरीजों में लिवर में सूजन की समस्या सामने आई है। जबकि, पेट और फेफड़ों में पानी भर जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक पहली बार ये सब समस्याएं डेंगू संक्रमितों में देखने को मिल रही हैं। मितली, उल्टी, पेट दर्द की समस्या तो आम है।
विज्ञापन

बारिश के सीजन में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। कई मरीजों की प्लेटलेट्स गिर जाने के कारण हालत गंभीर भी हो जा रही है। ऐसे में उन्हें जंबो प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ रही है। वहीं, इस बार डेंगू ज्यादा खतरनाक रूप में सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू के मरीजों के लिवर में सूजन देखने को मिल रही है। इस कारण मरीजों को अपच की दिक्कत हो जा रही है। ऐसे मरीजों ने खाना भी कम कर दिया है। इसके अलावा कुछ मरीजों के पेट और फेफड़ों में पानी भरने के मामले भी सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कोविड की तरह डेंगू में भी सूजन के कारण पांचवें-छठवें दिन ऐसी समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्लेटलेट्स गिर जाने की वजह से दो मरीजों की आंतों में खून भी आ चुका है। उन्हें तुरंत जंबो प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ी। इससे मरीजों की सेहत में सुधार हो गया। बताया गया कि लगातार प्लेटलेट्स गिरती है तो लिवर में हैमरेज होने की संभावना रहती है। इससे पेट की नलियां फट सकती हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती
मौजूदा समय में सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 12 मरीज भर्ती हैं। इनमें दो मरीजों का इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। जबकि, 10 रोगी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
ललितपुर का रहने वाले 35 वर्षीय युवक डेंगू संक्रमित होने पर तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज हुआ है। अगले दिन अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके पेट में पानी भरा हुआ दिखा। डॉक्टरों ने तुरंत आकस्मिक स्थिति समझते हुए इलाज शुरू कर दिया है। अब सेहत में सुधार हो रहा है।
केस-2
मेडिकल कॉलेज में भर्ती झांसी शहर क्षेत्र का रहने वाला युवक की डेंगू की वजह से प्लेटलेट्स तेजी से गिरनी शुरू हो गईं। बाद में उसकी आंतों में खून आना शुरू हो गया। यूरिन से जब खून निकलता तो उसने डॉक्टर को जानकारी दी। उसे तुरंत जंबो प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ गई।
केस-3
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती डेंगू संक्रमित एक व्यक्ति को लिवर में सूजन की समस्या हो गई। जांच पड़ताल के दौरान इसकी पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने दवाएं भी बढ़ाईं। लिवर में सूजन आने के बाद मरीज का खाना नहीं पच रहा था। उसे लगातार उल्टियां भी आ रही थीं।

इस बार डेंगू संक्रमितों में गंभीर लक्षण सामने आ रहे हैं, जो पहले देखने को नहीं मिलते थे। मरीजों के लिवर में सूजन आ रही है। इसके अलावा पेट और फेफड़ों में पानी भरने के केस भी देखने को मिले हैं। - डॉ. रामबाबू सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed