{"_id":"65a8428b4625351dec009736","slug":"thirty-thousand-income-caste-and-residence-certificates-made-in-a-month-jhansi-news-c-360-1-jh11003-3058-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक माह में बने तीस हजार आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक माह में बने तीस हजार आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र
Thu, 18 Jan 2024 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पुलिस भर्ती प्रकिया के चलते तहसील में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भरमार है। तहसील रिकाॅर्ड के मुताबिक एक माह के भीतर तकरीबन 30 हजार आवेदकों ने प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। तहसील प्रशासन द्वारा सभी आवेदकों के प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
पुलिस भर्ती के आवेदनों में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य होने के कारण तहसील में आवेदकों की काफी भीड़ रही। आवेदनों की भरमार होने के कारण तहसील प्रशासन ने आवेदनों की जांच प्राथमिकता से करने एवं समय से प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए थे। तहसील में तैनात लेखपाल और संग्रह अमीन के साथ ही अधिकांश कर्मचारी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की जांच में जुट गए थे। तहसीलदार ललित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस भर्ती के कारण आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों की भरमार रही। एक माह के भीतर तीस हजार से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।