फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thirst of Erach residents will be quenched with Rs. 12 crore

Jhansi News: 12 करोड़ से एरचवासियों की बुझेगी प्यास

Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thirst of Erach residents will be quenched with Rs. 12 crore
- टेंडर प्रकिया पूरी, जल्द शुरू होगा कार्य, अमृत योजना के तहत 1800 परिवारों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। सूखे बुंदेलखंड के गले को तर करने के लिए अमृत योजना चलाई जा रही है। इस याेजना के तहत एरच में भी पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा करा लिया गया है। जल्द ही इस योजना काे धरातल पर लाने के लिए टेंडर प्रकिया पूरी करते हुए कार्य शुरू कराया जाएगा।

पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा अमृत पेयजल योजना के तहत 12 करोड़ 64 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए बीते दिनों इस योजना का कार्य धरातल पर जल्द शुरू कराए जाने के लिए टेंडर प्रकिया पूरी करते हुए आगरा की कार्यदायी संस्था को कार्य पूरा कराए जाने का जिम्मा दिया गया है। उक्त कार्य के लिए जल निगम द्वारा नगर के सभी दस वार्ड में लाइन बिछाए जाने का डिजिटल सर्वे कराया जा चुका है।
विज्ञापन

एरच को वर्ष 2023 में अमृत पेयजल योजना में शामिल किया गया था। उक्त योजना का कार्य जल्द कराए जाने के लिए शासन द्वारा सितंबर में 12 करोड़ 64 लाख का बजट भी स्वीकृत किया गया था। माह जनवरी में कार्य की टेंडर प्रकिया पूरी कर नगर के सभी दस वार्डों का जलनिगम के द्वारा लाइन बिछाए जाने के लिए डिजिटल सर्वे कराया गया। इस योजना के तहत नगर में लगभग बीस किलोमीटर पाइपलाइन डाले जाने के साथ डिकोली तिराहे पर प्रस्तावित ओवरहेड टैंक के निर्माण, बोरिंग और सीडब्ल्यूआर को स्थापित कर नगर के लगभग 1800 परिवाराें को अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। नगर के पाइपलाइन से वंचित हैं। उन क्षेत्रों में भी लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। इस संबंध में अनुराम यादव अवर अभियंता जल निगम ने बताया कि अमृत पेयजल योजना के तहत एरच में कार्य शुरू कराए जाने के लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसका कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed