फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   third rail line, work in two section

तीसरी रेल लाइनः दो सेक्शनों में काम शुरू

Wed, 25 Mar 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
third rail line, work in two section
तीसरी रेल लाइन के लिए पटरी डालते कर्मचारी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन डालने का काम अनंतपेठ- आंतरी और विरलानगर- रायरु सेक्शन के बीच शुरू हो गया है। यह काम रेल विकास निगम लिमिटेड कर रहा है। मार्च 2021 तक डबरा से आंतरी के बीच रेल लाइन शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है।
विज्ञापन

झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने की मंजूरी मिली है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से आंतरी के बीच 560 करोड़ रुपये और आंतरी से धौलपुर के बीच काम पूरा करने के लिए 640 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उक्त दोनों कंपनियों ने अनंतपेठ से आंतरी (दस किलोमीटर) और विरलानगर से रायरु (नौ किलोमीटर) के बीच पटरी बिछाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही झांसी से धौलपुर के बीच 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मार्च 2021 तक सबसे पहले डबरा से आंतरी के बीच थर्ड ट्रैक चालू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

20 स्टेशनों पर होगा काम
झांसी-धौलपुर सेक्शन के बीच 20 स्टेशन आते हैं। थर्ड ट्रैक के हिसाब से इन स्टेशनों पर भी उच्चीकरण का काम होना है। इनमें करारी, चिरुला, दतिया, सोनागिर, कोटरा, डबरा, सिमरिया ताल, अनंतपेठ, आंतरी, संदलपुर, सिथौली, ग्वालियर, विरलानगर, रायरू, वानमोर, नूराबाद, सांख, मुरैना, सिकरौदा व हेतमपुर शामिल हैं। इनमें करारी, चिरुला समेत कई स्टेशनों पर काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी चल रहा काम
झांसी-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम पांच चरणों में पूरा होना है। यह काम बीना से धौर्रा, धौर्रा से ललितपुर, ललितपुर से दैलवारा, दैलवारा से बबीना और बबीना से झांसी के बीच बांटा गया है। झांसी से बबीना के बीच तीसरी रेल लाइन डाल ली गई है। इसके मई तक चालू होने की उम्मीद है। साथ ही झांसी-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम 2022 तक पूरा करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed