फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves took away DSP's mobile and documents from AC coach

Jhansi News: एसी कोच से डीएसपी का मोबाइल और दस्तावेज ले गए चोर

Sat, 28 Sep 2024 04:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away DSP's mobile and documents from AC coach
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस के झांसी पहुंचने से पहले वारदात, मिठाई का डिब्बा भी ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहीं डीएसपी का मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हो गया। अधिकारी ने मामले की सूचना 139 हेल्पलाइन पर दी। ट्रेन के महोबा पहुंचने पर जीआरपी ने छानबीन की, लेकिन चोरों को पता नहीं चल सका। वहीं साथ चल रहे लोगों ने बताया कि चोर वहीं खाने की टेबल पर रखा मिठाई का डिब्बा भी ले गए।
ट्रेनों में चोरी की वारदात रोके नहीं रुक रही हैं। बदमाश एसी कोच तक में वारदात कर रहे हैं। वाराणसी में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-1 में महोबा के लिए यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब बृहस्पतिवार रात बांदा से आगे बढ़ी तो उनकी आंख लग गई। इसी बात का लाभ उठाकर चोर उनका मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए।
विज्ञापन

रात तीन बजे के आसपास अधिकारी की आंख खुली तो उनका मोबाइल फोन और दस्तावेज की फाइल गायब थी। उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 और झांसी कंट्रोल रूम को सूचना दी। महोबा में भी कोच में छानबीन की गई, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। आरपीएफ अथाना प्रभारी रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि झांसी में घटना दर्ज नहीं हुई है। महोबा से पहले का मामला होने के कारण कार्रवाई वहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले राजधानी में हुई थी चाेरी
ट्रेनो में लगातार हो रहीं चाेरी की वारदात यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। मंगलवार को मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में बुजुर्ग महिला को चोरों ने निशाना बनाया था। उनका पर्स चोरी कर उसमें से पैसे निकालकर पर्स को दक्षिण एक्सप्रेस में फेंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed