फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves stole jewelry worth two and a half lakhs from the veterinary officer's house

Jhansi: पशु चिकित्साधिकारी के घर से चोरों ने ढाई लाख के जेवर उड़ाए, दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम

Sun, 12 Mar 2023 08:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

नोएडा में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. संजय सिंह का झांसी में शिवपुरी रोड पर स्थित रॉयल सिटी के एलिगेन टावर में फ्लैट है। यहां उनकी पत्नी मोंठ के बेसिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु सिंह रहती हैं।

विज्ञापन
Thieves stole jewelry worth two and a half lakhs from the veterinary officer's house
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके की रॉयल सिटी में पशु चिकित्साधिकारी के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। दिन दहाड़े खाली घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ चोर भीतर दाखिल हुए। तसल्ली से उन्होंने घर खंगाला। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


नोएडा में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. संजय सिंह का झांसी में शिवपुरी रोड पर स्थित रॉयल सिटी के एलिगेन टावर में फ्लैट है। यहां उनकी पत्नी मोंठ के बेसिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु सिंह रहती हैं। होली का त्योहार मनाने के बाद डा. संजय सिंह वापस नोएडा चले गए थे। जबकि, मधु शुक्रवार की सुबह पौने आठ बजे स्कूल चली गईं थीं। शाम तकरीबन पांच बजे वह वापस लौटीं तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी, जिसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे। चोर उनके घर से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन, लॉकेट, तीन अंगूठी, पांच ग्राम का सोने का सिक्का चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घटना के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। चोरों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि रॉयल सिटी महानगर की सुरक्षित कॉलोनियों में एक मानी जाती है। बावजूद, दिन दहाड़े चोर एक घर को खंगालते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed