फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke the locks of the sealed house of gangster accused

Jhansi News: गैंगस्टर के आरोपी के सील मकान के चोरों ने ताले तोड़े

Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of the sealed house of gangster accused
झांसी। उन्नाव गेट बाहर स्थित शिव परिवार कॉलोनी में गैंगस्टर के आरोपी कदीर खान के सील मकान का बदमाशों ने बीती रात ताला तोड़ दिया। बदमाशों ने अंदर घुसकर सामान भी चोरी कर लिए, लेकिन मकान के सील होने की वजह से चोरी गए समान का पूरा पता नहीं चल सका है। परिजनों ने जिलाधिकारी समेत कोतवाली मेें प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गैंगस्टर कदीर खान की पत्नी राना खान ने अपने शिकायती पत्र के जरिए बताया कि उसका यह मकान 21 जून 2022 को सील कर दिया गया था। 11 अप्रैल की रात आठ बजे जब उसका चौकीदार वहां पहुंचा तब गेट का ताला टूटा हुआ था। ऊपरी मंजिल पर स्थित आवास में जाने का रास्ता खुला हुआ था। प्रशासन की ओर से लगाई गई सील एवं जंजीर भी नीचे टूटी पड़ी हुई थी। चौकीदार ने इसकी सूचना उनको दी। इसके बाद यह सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली पुलिस ने भी पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि सील एवं जंजीर टूटी हुई मिली है, लेकिन अंदर से सामान चोरी होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed