फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fog sets in; snowfall in the mountains signals an early onset of cold weather.

Jhansi: धुंध ने दी दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से जल्द ठंड पड़ने के आसार

Tue, 22 Sep 2026 09:47 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 22 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश के बीच मौसम साफ होने पर तापमान बढ़ने से वातावरण में मौजूद नमी भाप के रूप में छा गई, जिससे धुंध जैसी स्थिति बनी।

विज्ञापन
Jhansi: Fog sets in; snowfall in the mountains signals an early onset of cold weather.
आसमान में छाई धुंध। - फोटो : संवाद

विस्तार

सितंबर में मौसम का बदला मिजाज सोमवार सुबह साफ नजर आया। झांसी शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में सुबह धुंध छाई रही। झांसी-खजुराहो हाईवे से सटे लोहारी समेत कई स्थानों पर धुंध के कारण सुबह का नजारा बदला-बदला नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश के बीच मौसम साफ होने पर तापमान बढ़ने से वातावरण में मौजूद नमी भाप के रूप में छा गई, जिससे धुंध जैसी स्थिति बनी। उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में ठंड की आमद भी जल्द होने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। मानसून की वापसी के बीच बारिश थमने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात से ही वातावरण में हल्की धुंध महसूस होने लगी थी। सोमवार सुबह शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह धुंध दिखाई दी।
विज्ञापन


सितंबर में धुंध ने चौंकाया
आमतौर पर मध्य सितंबर में इस तरह धुंध छाने का नजारा कम ही देखने को मिलता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह के मुताबिक, अभी बारिश का मौसम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बारिश रुकने के बाद जब तापमान बढ़ता है तो वातावरण में मौजूद नमी भाप के रूप में ऊपर उठकर फैलती है। इससे सुबह के समय धुंध जैसी स्थिति बन सकती है। सोमवार सुबह भी इसी वजह से धुंध छाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी जारी रही तो 15-20 दिन में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। सामान्य तौर पर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर 15 अक्तूबर के आसपास शुरू होता है। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में अच्छी ठंडक महसूस होने लगती है। इस बार यदि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा तो झांसी में आगामी 15 से 20 दिनों में ठंड का असर महसूस होने लग सकता है। हालांकि, बर्फबारी का दौर थमने पर ठंड की शुरुआत आगे खिसक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed