फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be strict monitoring in Lok Sabha elections, 231 check posts will be built in the range.

Jhansi News: लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, रेंज में बनेंगी 231 चेक पोस्ट

Sun, 03 Mar 2024 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
There will be strict monitoring in Lok Sabha elections, 231 check posts will be built in the range.
- तैयार की गई कार्ययोजना, जल्द शुरू होगा अमल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में निगरानी के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसके तहत झांसी रेंज में 231 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों से लेकर भीतरी सड़कों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एक सप्ताह के भीतर इन चेक पोस्टों को सक्रिय कर दिया जाएगा।
पुलिस महकमे की ओर से लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार रेंज के झांसी, ललितपुर और जालौन जनपद में 231 चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। इनमें से 76 चेकपोस्ट मध्य प्रदेश की सीमाओं पर बनाई जाएंगी। इन चेक पोस्टों पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस भी तैनात रहेगी। इन चेक पोस्टों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। खासतौर पर शराब, नगदी व मतदाताओं को प्रभावित करने वालीं अन्य सामग्री पर नजर रखी जाएगी। जबकि, उत्तर प्रदेश के एक जनपद से दूसरे जनपद तक सटी सीमाओं पर 33 चेक पोस्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा 122 चेकपोस्ट रेंज के तीनों जनपदों के अंदर बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

000000
पुलिस की नजर में 200 शराब तस्कर
चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से अभी से तैयारियां कर लीं गईं हैं। पिछले चार साल के दरम्यान शराब की तस्करी में पकड़े गए रेंज के 200 अपराधी पुलिस की नजर में हैं। इनकी थानावार सूची तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर जैसी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
फोटो----
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। रेंज में 231 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। इसके अलावा शराब की तस्करी में लिप्त रहे अपराधियों को भी चिह्नित कर लिया गया है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। - कलानिधि नैथानी, पुलिस उप महानिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed