फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no water crisis in villages this summer

Jhansi News: इस साल गांवों में गर्मी में नहीं रहेगा पानी का संकट

Sun, 31 Dec 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
There will be no water crisis in villages this summer
- प्रशासन ने सघन की निगरानी, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साल 2024 में गर्मी में जिले के गांवों में पानी का संकट नहीं रहेगा। जल जीवन मिशन की ज्यादातर परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है।
जल जीवन मिशन के तहत जिले में 10 परियोजनाओं गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, इमलोठा, बरथरी, टेहरका, कुरेछा, पुरवा व बढ़वार पर काम किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के जरिये 648 गांवों में 2,09,673 घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका लाभ साढ़े ग्यारह लाख से अधिक की आबादी को मिलेगा। प्रशासन की इस साल गर्मी से पहले ज्यादातर परियोजनाओं का काम पूरा करने की तैयारी है, ताकि लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर आश्रित न रहना पड़े। इसके लिए जल जीवन मिशन की प्रत्येक परियोजना को दो हिस्सों में बांटकर सघन निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। जल स्रोत से ओवरहैड टैंक तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया को एक हिस्से में और टैंक से पाइप लाइन के जरिये घरों तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया को दूसरे हिस्से में रखा गया है। दोनों की निगरानी के लिए अलग-अलग अधिकारियों को लगाया गया है। इसमें तकनीकी लोगों की मदद भी ली जा रही है। अपने-अपने हिस्से में होने वाले काम की अधिकारियों से नियमित रूप से रिपोर्ट भी ली जा रही है।
विज्ञापन

0000000
खुदी पड़ी सड़कों का शुरू हुआ सर्वे
जल जीवन मिशन के तहत पाइन लाइन बिछाने के लिए गांवों में सड़कों की खुदाई की गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में नई सड़कें बनाने व पुरानी की मरम्मत के लिए अब प्रशासन की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। जमीन के नीचे डाली गई पाइप लाइन की टेस्टिंग के बाद सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
फोटो----
जल जीवन मिशन की ज्यादातर परियोजनाओं का काम गर्मी से पहले पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को जल संकट का सामना न करना पड़े। इसके लिए इस योजना के लिए खोदी गईं सड़कों का सर्वे भी कराया जा रहा है। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed