फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There were mourning in the house on the day of engagement, father and son were motorcycle riders killed in the accident

सगाई के दिन घर में मातम, पिता-पुत्र थे हादसे में मारे गए मोटर साइकिल सवार

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There were mourning in the house on the day of engagement, father and son were motorcycle riders killed in the accident
झांसी। मेडिकल कालेज के गेट नंबर दो के सामने मंगलवार रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवारों की शिनाख्त पिता-पुत्र के तौर पर हुई है। उनके घर में बुधवार को लड़के की सगाई का कार्यक्रम था, उसके चंद घंटे पहले हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली के सूजे खां खिड़की बाहर निवासी मनोहर कुशवाहा (50) के मझले बेटे अर्जुन की सगाई बुधवार को होनी थी। इसका न्यौता देने के लिए वह मंगलवार दोपहर अपने छोटे पुत्र करन (20) के साथ ग्राम बचावली में अपनी लड़की की ससुराल गए थे। लौटते समय मेडिकल कालेज के पास दवाई लेने रुक गए थे। उसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद उनका मोबाइल नहीं मिला था। देर-रात राहगीरों ने पुलिस चौकी पहुंचकर उनके मोबाइल सौंपे। इससे उनकी शिनाख्त हुई। अज्ञात कार चालक के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हालांकि कार सवारों को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक चालक स्थानीय हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सगाई वाले घर में कोहराम
मनोहर के मझले बेटे अर्जुन की बुधवार को सगाई होनी थी लेकिन, उसके पहले आधी रात को पिता एवं भाई की मौत की मनहूस खबर घर पहुंच गई। जिस वक्त यह खबर पहुंची उनके घर में खुशियां मनाने को पूरा परिवार जमा था। दूर-दराज के रिश्तेदार भी आ गए थे। देर-रात तक जब मनोहर घर नहीं लौटे तब परेशान घरवालों ने फोन मिलाना शुरू किया। आधी रात के बाद पुलिस के पास जब फोन पहुंचा तब जाकर हादसे का पता चला। परिजनों का कहना है कि मनोहर इंटरलाकिंग बनाने वाली कंपनी में काम करते थे जबकि करन बिजली मिस्त्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवकों की हालत नाजुक
हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार रात हुए हादसे में सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा निवासी रोहित विश्वकर्मा (23) एवं संजीव पाल (25) पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों के सिर, हाथ एवं पांव बुरी तरह जख्मी हो गए। तब से यह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। देर-शाम संजीव की हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed